राजधानी में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल

राजधानी में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्मी अपना सितम ढाने लगी है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो दो तीन दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, साथ ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान बरेली में दर्ज किया गया जो 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश के किसी भी जनपद में बारिश देखने को नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की वृद्धि की संभावना है और न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में राज्य में कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि 15 मई को सतह पर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। गर्मी में घर से बहार निकलते वक्त छाते का प्रयोग अवश्य करे घर से बाहर पानी या ठंडा शरबत पी कर ही बाहर निकले जैसे आम पन्ना और शिकंजी ज्यादा फायदेमंद है अगर तेज धूप में थे तो एक दम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए इन सब गर्मी से बचने के तरीको से आप खुद का गर्मी से बचाव कर सकते हैं।

E-Magazine