यूपी में करीब सात महीने बाद कोरोना संक्रमण ने केजीएमयू में भर्ती बुजुर्ग महिला की गयी जान…

यूपी में करीब सात महीने बाद कोरोना संक्रमण ने केजीएमयू में भर्ती बुजुर्ग महिला की गयी जान…

कोरोना वायरस हमलावर हो गया है। करीब सात महीने बाद कोरोना संक्रमण ने केजीएमयू में भर्ती बुजुर्ग महिला की जान ले ली। इससे पहले कोरोना से नौ सितंबर 2022 को मौत हुई थी। उसके बाद किसी की जान इसके संक्रमण से नहीं गई थी। गुरुवार को 35 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लोकबंधु अस्पताल में कोविड मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां तीन मरीज भर्ती हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाओं समेत एक बुजुर्ग हैं।

वृंदावन कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला (60) को सांस संबंधी दिक्कत हुई। आननफानन परिवारीजन दो अप्रैल को मरीज को आलमबाग के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती कर लिया। हालत बिगड़ने पर मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। ट्रूनेट जांच में महिला कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड कमांड सेंटर से मरीज को बड़े सरकारी संस्थान में भर्ती की सलाह दी गई। कमांड सेंटर ने मरीज को बड़े अस्पताल ले जाने के लिए फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। चार अप्रैल को मरीज की हालत गंभीर हो गई। परिवारीजन लेकर केजीएमयू पहुंचे। यहां मरीज को भर्ती कर लिया गया।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी। केजीएमयू लाते ही उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने की कोशिश की लेकिन पांच अप्रैल को सांसें थम गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केजीएमयू में मरीज की कोविड जांच कराई गई है। रिपोर्ट नहीं आई है। लिहाजा उसे पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा सका है। 

E-Magazine