यूपी में अगले 48 घंटे बढ़ेगा पारा

यूपी में अगले 48 घंटे बढ़ेगा पारा

लखनऊ। अप्रैल का महीना जैसे-जैसे गुजर रहा हैं धूप की तपिश वैसे-वैसे बढ़ रही है और हवाओं में गर्मी व रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात का न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, मई का महीना शुरू होते ही पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार जाएगा। आंचलिक मौसम केन्द्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज होगी। इस दौरान 25-36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। लखनऊ में दिन का तापमान 39 डिग्री और रात का 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।

तापमान पर एक नजर

प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हो सकती है। लखनऊ में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली और 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। यहां दिन का तापमान 39.4 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 0.2 डिग्री ऊपर था। लखनऊ में रात का तापमान 21.4 डिग्री रिकार्ड़ हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। गुरुवार को प्रदेश में दिन के समय सबसे अधिक 41.2 डिग्री तापमान चुर्क में रिकार्ड़ हुआॉ जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। प्रयागराज में भी दिन का तापमान 41.2 डिग्री रिकार्ड़ हुआॉ लेकिन यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। झांसी में दिन का तापमान 41 डिग्री (सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर) रिकार्ड हुआ। इसके अलावा कानपुर व आगरा में दिन का तापमान 40.1 डिग्रीॉ सुलतानपुर में 40.6 डिग्रीॉ रायबरेली के फुरसतगंज व बस्ती में दिन का तापमान 40.0 डिग्री और हमीरपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। बीती रात को सबसे अधिक तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बाराबंकी में रिकार्ड हुआॉ जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। इसके अलावा लखीमपुर खीरी व बस्ती में 23 डिग्रीॉ फतेहपुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ हुआ।

E-Magazine