युवा उत्सवः लगी 8 साल-सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषयक चित्र प्रदर्शनी

लखनऊ। केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र लखनऊ द्वारा आयोजित युवा उत्सव में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए 8 साल-सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदेश सरकार के मंत्री जय वीर सिंह एवं मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया और सराहना की। उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य अमरेश रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी सराहना की गई। मंत्रियों एवं विधान सभा एवं परिषद सदस्यों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोगों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्य की प्रशंसा एवं सराहना की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन का निरंतर आगमन हुआ तथा प्रदर्शनी में आकर उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और कार्यक्रमों के बारे में न सिर्फ अपने ज्ञान का वर्धन किया अपितु उन्होंने प्रदर्शनी के साथ अपने आकर्षक फोटो और वीडियो भी बनाएं। केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा प्रदर्शनी के अतिरिक्त युवा उत्सव में विभागीय स्टाल भी लगाया गया। इस स्टाल पर 8 साल- सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा भारत सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों से संबंधित प्रचार साहित्य का मुफ्त वितरण लोगों को किया गया। प्रदर्शनी के आयोजन के बारे में केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ के निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र लखनऊ द्वारा आयोजित युवा उत्सव में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 8 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी एवं विकासपरक कार्यों से लोगों को अवगत कराने के लिए 8 साल-सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के अतिरिक्त एक विभागीय स्टाल लगाया गया है जहां पर भारत सरकार की 8 साल कीउपलब्धियों तथा अन्य प्रचार साहित्य का मुफ्त वितरण किया गया है ताकि विद्यार्थी, युवा और जनमानस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 8 वर्षों में निरंतर जो जनकल्याणकारी एवं विकासपरक कार्य किए गए हैं उनसे परिचित हो सकें।

06 जिलों के 18 स्मारक और स्थल हुए संरक्षित, अधिसूचना जारी

वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने यूपी में प्राचीन,ऐतिहासिक स्मारकों व पुरातात्विक महत्व के स्थानों एवं अवशेषो को एन्शिएन्ट मानूूमेन्ट्स प्रिजर्वेशन एक्ट-1904 की धारा-3 के अधीन संरक्षित घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी की है। ये 18 प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल प्रदेश के 06 जनपदों में स्थित हैं। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज बताया कि निदेशक राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा 18 स्मारकों ,स्थलों को संरक्षित घोषित किये जाने के लिए अंतिम विज्ञप्ति, द्वितीय अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही संपन्न करायी गयी है। जयवीर सिंह ने बताया कि झांसी में स्थित शिवालय, प्राचीन कोल्हू कुश मड़िया, चम्पतराय का महल, उत्तर मध्य कालीन किला बंजारो का मंदिर, बेर, पिसनारी दायी मड, पठामढ़ी, टहरौली का किला, दिगारागढ़ी तथा राम जानकी मंदिर को संरक्षित घोषित किया गया है। संतकबीरनगर के कोट टीला, प्रयागराज में स्थित रानी का तालाब, इष्टिका निर्मित प्राचीन विष्णु मंदिर, गंगोला शिवाला, महोबा में स्थित शिव तांडव, खंकरा मठ, जनपद फर्रूखाबाद में स्थित प्राचीन शिवमंदिर तथा इटावा में स्थित शिव मंदिर यानि टिक्सी टेम्पिल को संरक्षित घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी की गई है।

Show More
Back to top button