बादलों की आवाजाही से पांच डिग्री गिरा तापमान, बारिश की संभावना

बादलों की आवाजाही से पांच डिग्री गिरा तापमान, बारिश की संभावना

कानपुर। चक्रवाती हवाओं की सक्रियता से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरु हो गई और तेज धूप भी कमजोर रही। इससे पांच डिग्री तापमान गिर गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चार दिन धूल भरी आंधी चलेगी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 59 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पश्चिम रहीं, जिनकी औसत गति 8.7 किमी प्रति घंटा रही।
पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण 24 से 28 के मध्य धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

E-Magazine