बहू आलिया के बर्थडे पर सासूमां ने किया स्पेशल विश

बहू आलिया के बर्थडे पर सासूमां ने किया स्पेशल विश

अपने क्यूट अंदाज और एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट के जीवन का आज खास दिन है। आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए नए अंदाज में बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी सासूमां यानी नीतू कपूर ने अलग अंदाज में विश किया है, जिसे देखकर आप भी सास बहू की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। रणबीर कपूर की मां के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सास ने दी बहू के बधाई

दरअसल हाल ही में नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आलिया भट्ट की क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही आलिया भट्ट की सास नीतू लिखती हैं-जन्मदिन मुबारक हो बहुरानी। वहीं फैन्स उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बार हो सकता है कि नीतू कपूर और रणबीर कपूर मिलकर आलिया के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। वैसे ये बर्थडे आलिया भट्ट के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि ये उनकी शादी और उनके बच्चे के जन्म के बाद का पहला ज्न्मदिन है।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's wedding is more than a reformed bad boy  meets good girl story | Vogue India

14 अप्रैल 2022 को हुए थी शादी

आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से फैमिली और दोस्तों के बीच शादी की थी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसकी उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की थीं। वहीं साल के अंत में उनकी बेटी राहा कपूर का भी जन्म हुआ था, जिसकी खबर उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर के साथ फैंस को दी थी।

बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हैं आलिया

काम की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी चल रही हैं। बता दें कि वे इस फिल्म में वे रणबीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आने वाली हैं। माना जा रहा है कि फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा आलिया के पास जी ले जरा फिल्म है इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ भी नजर आने जा रही हैं।

E-Magazine