बसपा से निकाले जाने के कुछ महीने बाद इमरान मसूद की कांग्रेस में घर वापसी


नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने के महीनों बाद इमरान मसूद शनिवार को कांग्रेस में लौट आए।

मसूद ने यहां पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के साथ उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के प्रमुख अजय राय से मुलाकात की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक प्रभावशाली मुस्लिम नेता मसूद 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा में शामिल हो गए थे।

हालांकि, इसी साल अगस्त में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।

बसपा में जाने से पहले वह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुये थे।

–आईएएनएस

एकेजे


Show More
Back to top button