फिल्म उद्योग में राम चरण के 16 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं प्रशंसक

फिल्म उद्योग में राम चरण के 16 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं प्रशंसक

हैदराबाद, 28 सितंबर (आईएएनएस)। प्रमुख टॉलीवुड अभिनेता राम चरण के प्रशंसक फिल्‍म उद्योग में उनके 16 साल पूरेे होने का जश्न मना रहे हैं। उनकी फिल्‍म ‘रंगस्थलम’ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न स्थानों के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया।

अभिनेता राम चरणने इसे अपने करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उनका मानना है कि यह यात्रा किसी शानदार, विस्मयकारी प्रदर्शन और यहां तक कि ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ के लिए ऑस्कर जीत से कम नहीं है।

प्रशंसकों का मानना है कि 2007 में अपने डेब्यू से लेकर ‘ग्लोबल स्टार’ बनने तक, राम चरण का करियर समर्पण और जन्मजात प्रतिभा का प्रमाण रहा है। उनकी यात्रा ‘चिरुथा’ से शुरू हुई थी। प्रत्येक फिल्म के साथ, उन्होंने विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं और शैलियों पर विजय प्राप्त करते हुए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

राम चरण की फिल्में, जिनमें ‘आरआरआर’, ‘मगधीरा’, ‘ऑरेंज’, ‘ध्रुव’ और ‘नायक’ शामिल हैं। यह स‍भी लगातार ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं। जिसमें वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। उनके प्रशंसक सिर्फ प्रशंसक नहीं हैं, वे समर्पित उत्साही हैं जो उनकी हर सफलता का जश्न मनाते हैं।

सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत उनकी ब्लॉकबस्टर ‘रंगस्थलम’ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न स्थानों के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया।

स्क्रीनिंग श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विजाग, राजमुंदरी, नेल्लोर, अनंतपुर और हैदराबाद के चुनिंदा थिएटरों में आयोजित की गई थी।

–आईएएनएस

एमकेएस

E-Magazine