पॉपलुर अरबी गाने 'वायक' को त्साही हलेवी ने फिल्म 'अकेली' के लिए गाया


नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘अकेली’ में एक्टिंग के अलावा एक्टर त्साही हलेवी ने गाना भी गाया है। त्साही हलेवी बेहतरीन सिंगर भी हैं।

फिल्म के एक सीन के लिए फेमस अरबी सॉन्ग का पार्ट गाने के लिए उन्होंने अपनी सुरीली आवाज दी है, जिसमें वह नुसरत भरुचा के साथ एक्टिंग कर रहे हैं।

‘वायक’ नामक लव सॉन्ग एक पॉपुलर अरबी ट्रैक है। त्साही ने उज़्बेकी इंस्ट्रूमेंट साज का इस्तेमाल करते हुए, सॉन्ग को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है।

निर्देशक प्रणय मेश्राम ने फिल्म के इस गाने के बारे में कहा, “जब त्साही मेरे पास अरबी सॉन्ग को जोड़ने का विचार लेकर आए, तो मैं उत्सुक हो गया और सॉन्ग सुनने के बाद, मुझे यह पसंद आया। यह एक मशहूर अरबी सॉन्ग है।

वह साज नामक मूल अरबी इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करके गाना रिकॉर्ड करना चाहते थे, जिसकी व्यवस्था उनके लिए की गई थी। आश्चर्यजनक रूप से त्साही ने कुछ ही घंटों में स्ट्रिंग्स को सीखा और चुनौती के लिए तैयार हो गए।”

त्साही साझा करते हैं, “‘अकेली’ में इस इंटेंस सीन की शूटिंग के दौरान मुझे अरबी सॉन्ग ‘वायक’ को शामिल करने का विचार आया, जो मेरे पसंदीदा सॉन्ग में से एक है। यह एक डार्क सीन है, जहां मेरा किरदार को टॉर्चर किया जाता है और किसी तरह उसका यह गाना गाना, जो कि एक लव सॉन्ग है, सीन को और भी दिलचस्प बना देता है।”

नुसरत, अमीर बाउट्रस और त्साही जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ, ‘अकेली’ 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Show More
Back to top button