नेशनल साइबर ओलम्पियाड में छात्र को ‘मेडल ऑफ डिस्टिंशन’ का खिताब

लखनऊ। सीएमएस के कक्षा-5 के मेधावी छात्र सिद्धार्थ नारायण ने नेशनल साइबर ओलम्पियाड में अपने शानदार प्रदर्शन से ‘मेडल ऑफ डिस्टिंशन’ अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित ओलम्पियाड साइंस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, गुड़गांव, हरियाणा, के तत्वावधान में आयोजित किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने कम्प्यूटर ज्ञान व अद्वितीय प्रतिभा का परचम लहराया है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने इस उपलब्धि हेतु सिद्धार्थ को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Show More
Back to top button