निकाय चुनावः पहले चरण में दो अध्यक्ष और 86 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

निकाय चुनावः पहले चरण में दो अध्यक्ष और 86 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में एक नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। नाम वापसी के अंतिम दिन नगर निगम के विभिन्न पदों पर एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 86 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। राज्य चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में आगामी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले यह घोषणा की। आयोग के एक प्रवक्ता के अनुसार आगरा जिले में एक नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। आगरा, मथुरा, गोरखपुर, और मुरादाबाद नगर निगम में दो-दो और झांसी, फिरोजाबाद और सहारनपुर मे एक-एक नगरसेवक चुने गए। निर्विरोध चुने गए 37 नगर पंचायत सदस्यों में महराजगंज में 13, गोंडा में 10, कुशीनगर में तीन, प्रयागराज, फतेहपुर और मैनपुरी में दो-दो तथा गोंडा और श्रावस्ती में एक-एक सदस्य शामिल हैं।झांसी जिले में एक नगर पालिका अध्यक्ष के साथ विभिन्न जिलों में 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए।राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को 37 जिलों में होगा।

E-Magazine