दिल्ली में गोलीबारी में एक महिला घायल


नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के कंझावला इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, रात करीब 12:32 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से कंझावला पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई, जिसमें घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस की एक टीम जेजे कॉलोनी, सावदा में घटनास्थल पर पहुंची।

पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता के घर के मुख्य द्वार पर गोलीबारी की थी।

अधिकारी ने कहा, “गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई और उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।”

अधिकारी ने कहा, “भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें अपराधियों को पकड़ने के प्रयास कर रही हैं।”

–आईएएनएस

एसकेपी


Show More
Back to top button