तेलंगाना सीमेंट फैक्ट्री में दुर्घटना में एक की मौत


हैदराबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में मंगलवार को एक सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और कुछ अन्य के फंसे होने की आशंका है।

यह दुर्घटना मेलाचेरुवु गांव में माई होम सीमेंट फैक्ट्री में हुई, जब एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा कंक्रीट मिश्रण मजदूरों पर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंक्रीट मिश्रण को एक निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल पर ले जाया जा रहा था, तभी यांत्रिक खराबी के कारण यह चौथी मंजिल पर फंस गया।

इस समस्या को ठीक करते समय यह कंक्रीट मिश्रण जमीन पर खड़े लोगों पर गिर गया।

मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी बताए गए हैं।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Show More
Back to top button