ठाणे में बड़ा हादसा, क्रेन के गार्डर से टकराने से 14 की मौत


ठाणे, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे के शाहपुर में एक क्रेन के गार्डर से टकरा जाने से कम से कम 14 मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यहां मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (समृद्धि महामार्ग) के लिए काम चल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के अनुसार, घटना बीती रात 1 बजे हुई जब विशाल क्रेन गार्डर पर गिर गई, जिससे मजदूर फंस गए।

यह स्थान सरगांव और सरमबेगैन के बीच है जहां नासिक-मुंबई के बीच 701 किलोमीटर लंबे समृद्धि महामार्ग के तीसरे और अंतिम चरण का काम चल रहा है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गयी है। ठाणे पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा एजेंसियां बड़े पैमाने पर बचाव अभियान में जुटी हुयी है।

–आईएएनएस

एसकेपी


Show More
Back to top button