टीडी गर्ल्स कॉलेज में पारंपरिक लोक गायन की कार्यशाला शुरू

टीडी गर्ल्स कॉलेज में पारंपरिक लोक गायन की कार्यशाला शुरू

लखनऊ। पारंपरिक लोक गायन की 15दिवसीय कार्यशाला उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी व संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय गायक मगन मिश्र के निर्देशन में टीडी गर्ल्स कॉलेज में शुरू हुई। जिसमें छात्राएं एवं छात्र लुप्त हो रही पारंपरिक लोक संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कालेज के प्रबंधक महादेव यादव ने बताया कि देश की संस्कृति को जीवित रखने के लिए संस्कार गीतों की जानकारी अति आवश्यक है। लुप्त हो रहे संस्कार गीत नई पीढ़ी को सिखाना जरूरी है।प्रख्यात लोक गायक एवं संगीत निर्देशक मगन मिश्र के निर्देशन में देवी गीत, विवाह गीत, कारवां निर्गुण, किसानी गीत आदि सिखाए जा चुके हैं। विवाह गीत बीए हिलाए रघुवर जानकी को, करो कहरवा की भूल है। मोर महलिया आए चोर मोर महलिया आए चोर, जागा जागा रे नदिया मोर महलिया आए चोर गाकर सुनाया। निर्गुण गीत गई ससुरे का औजार गई टोला भाग लेने वालों में प्रिया उपाध्याय, सुधांशु पाल, सनी कुमार, अनुष्का यादव, जानवी यादव, काव्या पांडे रेहाना खातून, शालू दुबे, मानसी गुप्ता, वंदना गौतम, प्रियंका प्रजापति, श्रेया मौर्या, घनिष्ठा जायसवाल, नंदनी रावत, पल्लवी वर्मा, मनीषा कनौजिया, उपमा पांडे, गीता मिश्रा, श्याम जी मिश्रा, ओम मिश्रा और राम मिश्रा आदि ने प्रमुख रूप से पारंपरिक लोक संगीत के कार्यशाला में भाग लिया।

E-Magazine