जी 20 के दौरान बेस्ट सेल्फी और वीडियों प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

जी 20 के दौरान बेस्ट सेल्फी और वीडियों प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

लखनऊ। जी 20 के दौरान बेस्ट सेल्फी और वीडियों प्रतियोगिता के विजेताओं को आज नगर आयुक्त ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राज्य के नगरो को गुड टू ग्रेट बनाये जाने का प्रयास तथा नगरो को वैश्विक मापदंडो पर श्रेष्ठ बनाये जाने के संकल्प के क्रम में नगर निगम लखनऊ में जी20 का आयोजन एवं इस दौरान नगर में जी20 कॉरीडोर का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन एवं नगर निगम लखनऊ में जी20 के अंतर्गत किए गए सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता बनाये रखने हेतु एवं गंदगी को रोकने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए तथा जन जागरुकता अभियान चलाये गये थे।
जी-20 समिट के आयोजन के दौरान बेस्ट सेल्फी एवं वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम स्थान के 3 विजेता को 10,000, द्वितीय स्थान पर आये 5 विजेताओ को 5,000, तृतीय स्थान पर आये 10 विजेताओं को 2000का पुरस्कार घोषित किये गये थे। प्राप्त सेल्फी,वीडियो पर पुरस्कार वितरण हेतु शासन द्वारा गठित समिति द्वारा विजेताओ का चयन किया गया। समिति द्वारा चयनित विजेताओं को आज नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा चेक प्रदान स्वयं पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में प्रथम पुरस्कार 10,000 रूपये प्रत्येक विवेक गुप्ता, नि. बड़ा चाँदगंज, कपूरथला,सौरभ चन्द्रा, नि. मानस नगर कालोनी, जियामऊ, हजतरगंज और वर्ष आडवाणी, नि. सेक्टर-9, सांई अपार्टमेंट, इंदिरा नगर को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार 5000 रूपये अंकित दीक्षित, नि. राजाजीपुरम, आशुतोष मिश्रा, सुलभ आवास योजना, सेक्टर-6 गोमती नगर, सुश्री विहा एलानी, नि. विवेक खंड, गोमती नगर, अब्दुल सबूर, चौधरी टोला, अलीगंज, राघवेन्द्र दीपक, नि. विवेक खण्ड, गोमती नगर और तृतीय पुरस्कार 2000 रूपये अभिषेक सिंह, नि. इंदिरा नगर, विशाल यादव, नि. रामदीन पुरवा अमराईगांव, इंदिरा नगर,सुश्री श्रेयांशी दीक्षित, नि. आजाद नगर, कैम्पवेल रोड, बालागंज,हितांश पोपली, नि. ओमेक्स हाईट, विभूतिखंड, गोमती नगर, सुश्री कंचन मिश्रा, नि. स्वास्तिका सिटी, अहमामऊ, सुल्तानपुर रोड, प्रिंस मौर्य, नि. जियामऊ निकट कृष्णानगर, हजरतगंज, मो. शोएब, नि. घसियारी मंडी, कैसरबाग तपन बनर्जी, नि. ओमेक्स रेसीडेन्सी, अहमामऊ और दो विजेताओं सेसम्पर्क नहीं हो सका।

E-Magazine