जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आग आपदा प्रबंधन हेतु किया जागरूक

जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आग आपदा प्रबंधन हेतु किया जागरूक

लखनऊ। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के सभागार में वाणिज्य बंधु की बैठक जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें राजधानी के विभिन्न व्यापारिक संगठन शामिल हुए। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के विभिन्न बाजारों के पदाधिकारियों ने वाणिज्य बंधु की बैठक में शिरकत की बैठक में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट एवं लोहिया मार्केट गोमती नगर में अवैध अतिक्रमण पुनः हो जाने की शिकायत की तथा जिलाधिकारी को लिखित पत्र सौंपा गया। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने वाणिज्य बंधु की बैठक में व्यापारियों को आपदा प्रबंधन तथा आग से बचाव हेतु जागरूक किया। बाजारों में स्वतरू स्वच्छता अभियान चलाने हेतु प्रेरित किया। बैठक में व्यापारियों ने जिलाधिकारी से साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों की विशेष सफाई करवाने की मांग की वाणिज्य बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, नगर महामंत्री मोहित कपूर, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ अरोड़ा सहित विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी शामिल रहे।

E-Magazine