जापान में चार लोगों की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Police officers stand near the scene of a stabbing and shooting incident in Nakano, Nagano Prefecture, Japan, in this photo taken by Kyodo on May 25, 2023. Mandatory credit Kyodo via REUTERS

जापान में चार लोगों की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जापान के ग्रामीण इलाके से पुलिस ने एक 31 वर्षीय आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इसने संदिग्ध ने दो पुलिस समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी। 12 घंटे तक पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

दो पुलिस अधिकारियों को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध आरोपी नागानो प्रान्त में नाकानो नगर परिषद के प्रमुख का बेटा है। यह कथित तौर पर दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारने के बाद अपने पिता के घर में छिपा हुआ था। दरअसल, आरोपी ने एक महिला को चाकू मार दिया था, जिसकी जांच करने के लिए दो पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे, उनको भी आरोपी ने गोली मार दी।

इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत

इसके तुरंत बाद महिला और पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य बुजुर्ग महिला की भी कथित तौर पर हमले के बाद मौत हो गई। बुजुर्ग महिला घर के बाहर जमीन पर पड़ी थी और उस पर पुलिस का ध्यान नहीं गया, लेकिन देर रात उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर शिकार करने वाली राइफल का इस्तेमाल किया था।

12 घंटे की मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पहली कॉल से मिली जानकारी के लगभग 12 घंटे के अंदर ही शुक्रवार को सुबह 4:30 बजे, आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला है कि आरोपी ने जिस राइफल का इस्तेमाल किया था, संदिग्ध के पास उसका लाइसेंस था।

आरोपी से पूछताछ जारी

इस घटना के बाद रात करीब 8:30 बजे घर में मौजूद संदिग्ध की मां और एक अन्य रिश्तेदार फरार हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

E-Magazine