जल संरक्षण अभियान में दिया पानी की बर्बादी न करने का संदेश

जल संरक्षण अभियान में दिया पानी की बर्बादी न करने का संदेश

वाराणसी। गर्मी के शुरूआती दिनों में ही लगातार गिर रहे भूजल स्तर को लेकर सामाजिक संगठन सजग है। बुधवार को सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि समय रहते जल संरक्षण के लिए ध्यान नहीं दिया गया तो देश के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। अभी भी लाखों लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। इस समस्या के समाधान का एक तरीका वर्षा जल संरक्षण है। जल संरक्षण एवं जल की बर्बादी रोकने के लिए संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ कालेज की छात्राओं ने भी शपथ ली। अभियान में क्लब के मुकेश जायसवाल, डॉ० अशोक कुमार राय, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका तिवारी के साथ छात्राएं शामिल रहीं।

E-Magazine