'गणपत' की रिलीज पर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद


मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म ‘गणपत : ए हीरो इज बॉर्न’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इसको लेकर अभिनेता ने मुंबई के दादर इलाके में सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।

अभिनेता को हाथी दांत के रंग का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता पहने देखा गया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की और रिलीज के दिन आशीर्वाद मांगा।

‘गणपत : ए हीरो इज बॉर्न’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी हैं, इस फिल्‍म ने टाइगर को उनकी ‘हीरोपंती’ अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिर से जोड़ा है, जिन्हें हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

‘गणपत : ए हीरो इज़ बॉर्न’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है जो एक डायस्टोपियन भविष्य पर आधारित है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।

विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Show More
Back to top button