केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने योगाभ्यास किया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने योगाभ्यास किया

वाराणसी। विश्व योग दिवस के पहले ही योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए विभिन्न संस्थाएं आम लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। जागरूकता अभियान में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अफसर और जवान भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं।

बुधवार को सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर में बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष की अध्यक्षता में सुबह योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बटालियन के अफसरों और जवानों के साथ आम लोगों ने भी योगाभ्यास किया।

योग गुरू मनीष पांडेय, श्रेया सिंह ने जवानों और अफसरों को प्राणायाम करने का तरीका बताया। योग गुरूओं ने कपालभाति,अनुलोम-विलोम भ्रामरी, ओम् व्यायाम आदि कराए। योगाभ्यास के बाद कमांडेंट ने प्राणायाम व्यायाम के फायदे बताया। उन्होंने लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, हनुमान सिंह, सौरभ श्रीवास्तव टर्मिनल मैनेजर बाबतपुर एयरपोर्ट आदि ने भी भागीदारी की।

E-Magazine