कानपुर समेत उप्र में 25 से 28 मई तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना

कानपुर समेत उप्र में 25 से 28 मई तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना

कानपुर। आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाए होने कारण 25 से 28 मई के बीच कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में मध्य धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यह मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी गुरुवार को सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन.सुनील पाण्डेय ने दी।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक कानपुर के आस-पास जिलों में गुरुवार को 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गय। हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, जबकि 26.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। हवा उत्तर पूर्व की दिशा में बही और 8.7 किलोमीटर प्रति घंटा औसत गति हवा की रही। कानपुर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक ट्रफ पंजाब से पश्चिम बंगाल तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश पर बना हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से विदर्भ होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

E-Magazine