कल 156 देश की नदियों के जल होगा रामलला का जलाभिषेक

कल 156 देश की नदियों के जल होगा रामलला का जलाभिषेक

लखनऊ। राम की नगरी अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है,जो अगले साल तक भक्तों के लिए खुल जाएगा। मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है। 23 अप्रैल रविवार को रामलला का जलाभिषेक होगा। विश्व के 156 देशों की पवित्र नदियों से जल लाया गया है। रामलला का जलाभिषेक खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहने वाले हैं। जलाभिषेक कार्यक्रम में कई देशों के राजनयिक और आध्यात्मिक गुरू भी हिस्सा ले रहे हैं। पाकिस्तान, चीन और उजेबकिस्तान समेत 156 देशों से जल मंगवाया गया है।विश्व के कई देशों के पवित्र नदियों का जल मंगवाने का काम दिल्ली के पूर्व बीजेपी विधायक विजय जॉली को दिया गया था।वे 2020 से इस काम में लग गए थे। विश्व के 156 देशों से जल अयोध्या पहुंच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला का जलाभिषेक 23 अप्रैल को करने वाले हैं। कार्यक्रम अयोध्या के मनीराम दास छावनी में होगा।यहां हर देश के जल को कलश के अंदर रखा गया है। कलश में उस देश और नदी का नाम लिखा गया है। विजय जॉली के मुताबिक विश्व की पवित्र नदियों से जल लाना आसान काम नहीं था। सुनियोजित तरीके से काम करके ये पवित्र जल को एकत्रित किया गया है। पाकिस्तान की रावी नदी का जल पहले दुबई लाया गया, वहां से दिल्ली आया और अयोध्या पहुंचाया गया है। विश्व के बाकी देशों की पवित्र नदियों से जल लाकर अयोध्या पहुंचाया गया है।

E-Magazine