करण जौहर ने जतायी 'इमरजेंसी' देखने की इच्छा, तो कंगना रनौत ने दिया ये जवाब


मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस) बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो अपनी अपकमिंग निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं, ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की निर्देशित फिल्म देखने में रुचि दिखाई थी, जो पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है।

करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ‘इमरजेंसी’ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। करण के इस वीडियो को एक इंटरनेट यूजर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किया।

कंगना ने वीडियो का जवाब आरोपों की झड़ी लगाकर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि पिछली बार जब करण जौहर ने उनकी फिल्म, उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ की प्रशंसा की थी, तो फिल्म को भारी नुकसान हुआ था।

एक्ट्रेस ने एक्स पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ”पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वह मणिकर्णिका देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो रिलीजिंग वीकेंड पर मेरी लाइफ का सबसे खराब रहा था… फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी मुख्य कलाकारों को मुझ पर कीचड़ उछालने और फिल्म में तोड़फोड़ करने के लिए भुगतान किया गया था और अचानक मेरे जीवन का सबसे सफल वीकेंड मेरे लिए एक बुरे सपने में बदल गया… हा हा मुझे अब बहुत डर लग रहा है… क्योंकि वह फिर से एक्साइटेड है।”

‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में हैं। फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Show More
Back to top button