एलयू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी का नया कोर्स होगा लांच

एलयू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी का नया कोर्स होगा लांच

लखनऊ। एलयू यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में नये सत्र यानी 2023-24 से इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी फैकल्टी में एमटेक के नए प्रोग्राम की शुरुआत होने जा रही हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की दो विधाओं यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी में इसकी शुरुआत होने जा रही हैं। बड़ी बात यह हैं कि दोनों ही पाठ्यक्रम के लिए पहले साल 20-20 सीट निर्धारित की गई हैं। वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिहाज से यह कोर्स बेहद अहम होने वाला हैं। यह पार्ट टाइम प्रोग्राम 6 सेमेस्टर में पूरा किया का सकता हैं। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के डीन प्रो.एके सिंह ने बताया कि सत्र 2023-24 से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (साइबर सुरक्षा) में मास्टर इन टेक्नोलॉजी(एमटेक) कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। दोनों प्रोग्राम में 20 सीट होंगी। अहम बात यह हैं कि यह एक छह सेमेस्टर का पार्ट टाइम कार्यक्रम होगा। कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय की अगुवाई में विश्वविद्यालय शैक्षिक, शोध, नवाचार और रोजगार की दिशा में तेजी से विकास करने का दावा करता हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी प्रोग्राम्स या पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए विदेशी छात्रों की मांग और संख्या भी बढ़ी है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए मांग अधिक होने से दाखिला संख्या को शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 60 सीट से 120 सीट किया जायेगा।

E-Magazine