एटा में  एक तेज रफ्तार कार ने बाइक व मोपेड सवार को चार लोगों को रौंद द‍िया…

एटा में  एक तेज रफ्तार कार ने बाइक व मोपेड सवार को चार लोगों को रौंद द‍िया…

थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर एक कार ने बाइक व मोपेड सवार लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में चार की मृत्यु हो गई। मृतकों में माता-पिता और पुत्र शामिल है। कार सवार चार लोगों के भी चोट आई है। दुर्घटना में जान गवांने वाले एक ही परिवार के सदस्य लोग हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला घासी के रहने वाले हैं।

गुरुवार सुबह हाईवे पर स्कार्पियो कार तेज गति से जा रही थी, जिसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक संतुलन खो बैठा और बाइक के पीछे आ रही मोपेड को भी उसने रौंद दिया। दुर्घटना में मोपेड सवार 41 वर्षीय महीपाल सिंह निवासी गदुआ थाना पिलुआ, बाइक सवार 50 वर्षीय हुकुम सिंह और उनकी पत्नी 48 वर्षीय देवी तथा 25 वर्षीय पुत्र बौबी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में कासगंज के नदरई निवासी पुष्पेंद्र और सनी कोतवाली देहात एटा के गांव रामनगर निवासी रवींद्र, कार चालक विपिन निवासी गांव तबालपुर थाना मिरहची घायल हो गए। पुष्पेंद्र और रवींद्र को आगरा रेफर किया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु होने की खबर जब उनके गांव पहुंची तो वहां से तमाम लोग एटा पहुंच गए। पोस्टमार्टम गृह पर कोहराम मचा है। कार चालक विपिन मौका देख कर भाग निकला।

E-Magazine