आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में ताजे फलों को खाने की टिप्स शेयर की हैं। जानिए- 

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में ताजे फलों को खाने की टिप्स शेयर की हैं। जानिए- 

फल हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इन्हें खाने से शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। गर्मी में आने वाले कुछ फल पेट को ठंडा रखते हैं। वहीं कुछ ऐसे फल भी हैं जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजे फलों को गलत तरह से खाने पर परेशानी हो सकती है।आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में ताजे फलों को खाने की टिप्स शेयर की हैं। जानिए- 

ताजे फलों को खाने पर क्या कहता है आयुर्वेद 

आयुर्वेद में ताजे फल को बहुत हल्का और पचने में आसान माना जाता है। खाने की दूसरी चीजों की तुलना में ये हल्के होते हैं। ऐसे में जब इन्हें भारी खाने के साथ (या बाद में) खाया जाता है, तो यह पेट में तब तक रहता है जब तक कि सबसे भारी खाना पच नहीं जाता। बहुत लंबे समय तक पेट में रहने की वजह से ये हमारे पाचक रसों द्वारा ओवरकुक किया जाता है और किण्वन करना शुरू कर देता है। यह नम, अम्लीय अपशिष्ट हमारे पाचन तंत्र में जमा हो जाते हैं जहां यह हमारे पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। इनकी वजह से हमारे पाचन रसों के उत्सर्जन में परेशानी होती है। पोषक तत्वों का अवशोषण और संभावित रूप से अपच और आंत में सूजन आ सकती है।

गर्मियों के लिए बेस्ट फल 

जामुन
नारियल पानी
आम 
खरबूजा
बेरीज
नींबू
ताड़

फल खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें-

– फल अकेले खाएं और खाने के साथ या बाद में नहीं।
– खाने के 1 घंटे पहले या 2 घंटे बाद फल खा सकते हैं।
– खाने के साथ या बाद में कभी भी अपने फल न लें।
– अपने फलों को दूध या दही के साथ न मिलाएं
– फलों का रस तभी लें जब आपका पाचन खराब हो, ठीक से – चबा नहीं सकते या कमजोरी हो।
– दिन या रात में देर से फल न खाएं।

दूध के साथ फल मिलाने पर एक्सपर्ट की सलाह

– शुद्ध मीठे और पके फलों के साथ ही दूध नहीं पीएं।
– पके मीठे आम को दूध के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।
– एवोकाडो को दूध के साथ मिलाया जा सकता है।
– सूखे मेवे जैसे किशमिश, खजूर और अंजीर दूध के साथ ले सकते हैं।
– दूध के साथ सभी बेरीज को मिलाने से बचें। क्योंकि जब हम दूध में जामुन मिलाते हैं, तो हो सकता है कि दूध एकदम से ना फटे, लेकिन हमारे शुरुआती पाचन के बाद यह फट जाएगा।
– केले भले ही मीठे हों लेकिन दूध के साथ खाने पर पाचन के बाद का इनका प्रभाव खट्टा होगा, इसलिए दोनों को एक साथ नहीं लेना चाहिए।
– दूध और फल अलग-अलग खाना एक अच्छा ऑप्शन है।

E-Magazine