आप भी इच्छा पूर्ति हेतु योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय…

आप भी इच्छा पूर्ति हेतु योगिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय…

आज योगिनी एकादशी है। सनातन पंचांग के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही साधक एकादशी तिथि पर व्रत-उपवास भी रखते हैं। इस व्रत के कई कठोर नियम हैं। इन नियमों का पालन करने से साधक को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनकी कृपा से साधक के घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अतः एकादशी तिथि पर भगवान की भक्ति श्रद्धा भाव से करनी चाहिए। एकादशी तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आप भी इच्छा पूर्ति हेतु योगिनी एकादशी पर ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से करियर और कारोबार को नया आयाम प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

करें ये आसान उपाय

– अगर घर में वास्तु दोष लगा है, तो आज हल्दी युक्त जल या गंगाजल का छिड़काव घर में करें। इससे वास्तु दोष दूर होता है। इस समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ‘ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के प्रभाव से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

– अगर आप अपने करियर को नया आयाम देना चाहते हैं, तो आज श्रद्धा भाव से लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय नारायण कवच का पाठ करें। इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ज्ञान प्रदान करते हैं। वहीं, मां लक्ष्मी धन प्रदान करती हैं।

– अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज तुलसी माता की पूजा अवश्य करें। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय हैं। अतः उनकी पूजा करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ऐसे साधकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है।

– धार्मिक मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में लक्ष्मी नारायण का वास होता है। साथ ही अन्य देवी देवता और पितृ भी पीपल के पेड़ में निवास करते हैं। अतः योगिनी एकादशी पर पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करें। पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य दें। साथ ही घी का दीपक जलाकर आरती करें। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

E-Magazine