अब स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेंगे डॉक्टर

अब स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेंगे डॉक्टर

कानपुर । ट्रेनों में यात्रा करते समय या रेलवे स्टेशन पर यात्री को स्वास्थ्य संबंधित इमरजेंसी होती है तो उसके इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के इलाज के लिए अब 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। (उत्तर मध्य रेलवे) की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। पहले प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। अभी तक ट्रेन में यात्रा करते समय यदि यात्री की तबीयत बिगड़ती है तो रेल मदद एप के जरिए उसके पास डॉक्टर या दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहने से गंभीर मरीजों की भी जान बचाई जा सकती है। ट्रेनों में अक्सर गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। इसके लिए आनन फानन में डाक्टरों को बुलाया जाता है। इस प्रक्रिया में देरी भी होती है। कभी कभी इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। लेकिन अब स्टेशनों पर 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध रहने से गर्भवती महिलाओं के साथ साथ अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी।

अलग अलग शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे

यह डॉक्टर अलग अलग शिफ्ट में 8-8 घंटे ड्यूटी करेंगे। सबसे पहले एनसीआर के बड़े और ज्यादा भीड़ वाले स्टेशनों पर यह तैयारी हो रही है। डॉक्टरों की लिस्ट बनाई जा रही है। प्रयागराज जंक्शन से समीप ही रेलवे अस्पताल है, इससे यहां यात्रियों को पहले ही काफी सहूलियत होती है। ज्यादा गंभीर अवस्था में होने वाले मरीजों को रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा।

E-Magazine