ताजनगरी में दिखेगी राहुल और अखिलेश की जोड़ी

ताजनगरी में दिखेगी राहुल और अखिलेश की जोड़ी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में है. आज भी न्याय यात्रा कई जिलों से होकर गुजरेगी.आज सुबह अलीगढ़ भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी. यात्रा में प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल होंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ में लगभग 2 घंटे तक रहेगी.अलीगढ़ के बाद हाथरस और हाथरस के बाद न्याय यात्रा आगरा के लिए रवाना होगी.

बता दें कि प्रशासन द्वारा न्याय यात्रा को लेकर रोड मैप तैयार किया गया है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारी की है.यात्रा के दौरान शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज आगरा पहुंचेगी.आज राहुल गांधी के साथ भी अखिलेश यादव शामिल होंगे.न्याय यात्रा में राहुल और अखिलेश की जोड़ी दिखाई देगी.दोहपर 2 बजे न्याय यात्रा में अखिलेश शामिल होंगे.आगरा के टेढ़ी बगिया में न्याय यात्रा में शामिल होंगे. सांसद श्याम सिंह यादव भी आज आगरा में रहेंगे.भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे.

E-Magazine