पीएम मोदी के गढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा…

पीएम मोदी के गढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा…

देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। बिहार से चंदौली जिले में कांग्रेस की यात्रा प्रवेश करेगी और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए रवाना होगी। 17 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहुंचेंगी। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। बिहार से चंदौली होते हुए वाराणसी पहुंचने वाली राहुल गांधी के लिए लगतार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में तैयारियों को लेकर बैठक की जा रही है। वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखाने वाली है।

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस को मिलेगी संजीवनी !

देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल के जनपद काफी अहम माना जाता है। राजनैतिक जानकारों के अनुसार पूर्वांचल जिस पार्टी को ज्यादा सीट देती है, उसी का देश और प्रदेश में सरकार बनती है। इसी मिथक को देखते हुए वाराणसी में राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस भव्य बनाने की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राहुल गांधी के यात्रा के लिए कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई साख को एक बार फिर लोकसभा चुनाव के जरिए जिंदा करने में कांग्रेस पार्टी कोई भी कोर कसर छोड़ने के फिराक में नही है। वही राहुल गांधी कि यह यात्रा कांग्रेस के साथ विपक्ष की इंडी गठबंधन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि लोकसभा की 80 सीट वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। वर्ष 2019 लोकसभा में बीजेपी और सहयोगी दलों ने करीब 50 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 64 सीट जीती थी, वही समाजवादी पार्टी ने बीएसपी के साथ करीब 39 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 15 सीट और कांग्रेस करीब 6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ मात्र 1 सीट पर जीत हासिल किया था। वही इस बार इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ने वाली है।

वाराणसी में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जानिए क्या है रूट…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 17 फरवरी को राहुल गांधी चंदौली जनपद के पड़ाव से वाराणसी जनपद एंट्री करेंगे। कांग्रेस ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट को लेकर बताया कि पड़ाव से राहुल गांधी वाराणसी के राजघाट होते हुए गोलगड्डा पहुंचेंगे, जहां से राहुल गांधी विशेश्वरगंज होते हुए मैदागिन पहुंच कर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौक होते हुए बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। राहुल गांधी बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन – पूजन कर गोदौलिया चौराहे पर वाराणसी की जनता को संबोधित करेंगे और इसके पश्चात वाराणसी के लक्सा, रथयात्रा, महमूरगंज होते हुए मंडुवाडीह पहुंच भदोही के लिए रवाना होंगे।

E-Magazine