मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप

राज्य सरकार पर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सरकारी नौकरियों और शिक्षा में समुदाय के लिए आरक्षण के लिए चल रहे उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने समुदाय के लोगों से एकत्र होने का आह्वान किया और यह भी आरोप लगाया कि सरकार उनके प्रयासों को विफल करने के लिए चाल चल रही है।

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार पर सरकारी नौकरियों और शिक्षा में समुदाय के लिए आरक्षण के लिए चल रहे उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया।

अंतरवाली सरती गांव में मीडिया से कहा कि वह रविवार को अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे। उन्होंने समुदाय के लोगों से एकत्र होने का आह्वान किया।

ये लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके प्रयासों को विफल करने के लिए चाल चल रही है। उन्होंने कुनबी मराठों के रक्त संबंधियों पर अधिसूचना को कानून में बदलने में देरी पर सवाल उठाया। जरांगे ने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने का भी आरोप लगाया।

E-Magazine