उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देहरादून, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आने वाली हैं। राष्ट्रपति 7 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उसके बाद उनका 8 नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। 9 नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की। बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति 7 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

E-Magazine