चेन्नई में बस शेल्टर के पास युवक ने लड़की को चाकू मारा, हालत गंभीर

चेन्नई में बस शेल्टर के पास युवक ने लड़की को चाकू मारा, हालत गंभीर

चेन्नई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। चेन्नई के दक्षिणी उपनगर मेदावक्कम में बस शेल्टर पर एक युवक ने 16 साल की लड़की को चाकू मार दिया। इस हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी युवक लड़की को जानता था।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वसंत मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गंभीर रूप से घायल पीड़िता को क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पेरुंबक्कम की रहने वाली लड़की वंडालूर में अपने कॉलेज जाने के लिए मेदावक्कम बस शेल्टर पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी उसकी सहेली का परिचित एक युवक वहां आया और उसे बस स्टैंड के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।

यहां पर उसने लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन, लड़की के जवाब नहीं देने पर गुस्साए युवक ने उसके चेहरे और शरीर पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

–आईएएनएस

एफजेड

E-Magazine