पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज ने हांगचो पहुंचकर चीन की यात्रा शुरू की


बीजिंग, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ 23 मई को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में पहुंचे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि प्रधानमंत्री शाहबाज की यह आधिकारिक यात्रा चीन और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय आदान-प्रदान है। चीन आशा करता है कि दोनों पक्ष इस यात्रा के अवसर पर अपनी पारंपरिक मित्रता को जारी रखेंगे, चौतरफा सहयोग को गहरा करेंगे और नए युग में और घनिष्ठ चीन-पाकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेंगे।

23 मई की शाम को, चीन के चच्यांग प्रांत की स्थानीय सरकार और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने हांगचो में चच्यांग प्रांत और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान संबंध स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/


Show More
Back to top button