चीन का पहला खेल प्रोत्साहन सप्ताह शुरू

चीन का पहला खेल प्रोत्साहन सप्ताह शुरू

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। चीन का पहला खेल प्रोत्साहन सप्ताह-2023 7 अगस्त को औपचारिक तौर पर शुरू हुआ।

7 से 13 अगस्त तक, एक हफ्ते के भीतर देश भर में संबंधित खेल नीति और उसूल का प्रचार, लोगों में खेल कानून की व्याख्या, खेल भावना का संवर्धन, खेल संस्कृति का प्रसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, खेल कार्य के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

बताया गया है कि नव संशोधित “चीन का खेल कानून” में कहा गया है कि हर साल 8 अगस्त को राष्ट्रीय फिटनेस दिवस का सप्ताह खेल प्रोत्साहन सप्ताह है।

“राष्ट्रीय फिटनेस दिवस” ​​से “खेल प्रोत्साहन सप्ताह” तक खेल कार्य के प्रचार के लिए समय एवं स्थान का विस्तार किया गया।

उद्देश्य है कि चीनी लोगों को वैज्ञानिक फिटनेस अवधारणाओं की स्थापना, खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी, सभ्य जीवन शैली के विकास को प्रोत्साहन करना है और साथ ही, बेहतर जीवन के लिए लोगों की चाहत को संतुष्ट करने और लोगों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, खेल प्रोत्साहन सप्ताह- 2023 के दौरान, चीन के विभिन्न स्थलों में रंगारंग थीम वाली गतिविधियों और राष्ट्रीय फिटनेस संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, ऑनलाइन और ऑफलाइन खेल सांस्कृतिक प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

E-Magazine