उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात आई आंधी और बारिश ने मौसम के मिजाज को एकदम बदल दिया है। लखनऊ में इसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रही।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के पारे में भी 3 डिग्री के आसपास की गिरावट है। हालांकि शुक्रवार से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और लू व तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
यहां रहा बारिश आंधी का असर
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, इटावा, फुरसतगंज, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ
पारे में ज्यादा गिरावट यहां दिखी
शहर | अधिकतम तापमान (बुधवार) | अधिकतम तापमान (बृहस्पतिवार) |
अलीगढ़ | 43.4 | 38.8 |
आगरा | 46 | 43 |
हमीरपुर | 45.2 | 42.2 |
झांसी | 45.9 | 44.1 |
अयोध्या | 41.8 | 37 |
सु्ल्तानपुर | 40.4 | 37.4 |
प्रयागराज | 45.4 | 41.5 |
हरदोई | 40.5 | 37 |
कानपुर | 45.6 | 43.4 |
लखनऊ | 41.4 | 39 |