14वां क्रॉस-स्ट्रेट सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो संपन्न, 77 संस्कृति और पर्यटन निवेश परियोजनाओं पर हस्ताक्षर

14वां क्रॉस-स्ट्रेट सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो संपन्न, 77 संस्कृति और पर्यटन निवेश परियोजनाओं पर हस्ताक्षर

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)।14वां क्रॉस-स्ट्रेट सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो 7 अगस्त को दक्षिण पूर्व चीन के फ़ूच्येन प्रांत के श्यामन शहर में संपन्न हुआ।

यह मुख्यभूमि और थाईवान के जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच संयुक्त रूप से आयोजित चीन का राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक एकस्पो है।

मौजूदा सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच एकीकृत विकास के नए रास्ते की खोज और एकीकृत विकास प्रदर्शन क्षेत्रों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिससे जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच संस्कृति, पर्यटन, अर्थव्यवस्था के आदान-प्रदान, सहयोग और एकीकृत विकास को व्यापक और गहन स्तर तक बढ़ावा दिया गया। मौजूदा 14वें क्रॉस-स्ट्रेट सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो चार दिन चला।

इस दौरान संस्कृति और पर्यटन से संबंधित 77 निवेश परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए, जिनकी कुल हस्ताक्षरित धनराशि 28 अरब 11 करोड़ 60 हज़ार युआन थी।

एक्सपो के दौरान लगभग 1.2 लाख लोगों ने ऑफ़लाइन तरीके से प्रदर्शनियों को देखा।

बताया गया है कि यह सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो अब तक का सबसे बड़ा क्रॉस-स्ट्रेट सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो है, जिसका कुल प्रदर्शनी क्षेत्रफल 1 लाख वर्ग मीटर है, जो पिछले सत्र की तुलना में 32 हज़ार वर्ग मीटर अधिक था।

एक्सपो में 4200 बूथ उपलब्ध थे और 2327 उद्यमों ने भाग लिया। कुल बूथों में थाईवान के 883 बूथ शामिल थे, यह संख्या पिछले सत्र से 48 प्रतिशत ज्यादा थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

–आईएएनएस

E-Magazine