13 अगस्त से शुरू होगा जूनियर महिला हॉकी लीग का तीसरा संस्करण

13 अगस्त से शुरू होगा जूनियर महिला हॉकी लीग का तीसरा संस्करण

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। खेलो इंडिया जूनियर महिला हॉकी लीग के दो सफल संस्करणों के बाद, टूर्नामेंट का तीसरा सीजन 13 अगस्त से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेला जाएगा।

तीसरी खेलो इंडिया जूनियर महिला हॉकी लीग 2023 में कुल 13 टीमें, 13 से 22 अगस्त और 24 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रतिस्पर्धा करेंगी।

आयोजकों के अनुसार, इन खेलो इंडिया महिला लीग का मुख्य उद्देश्य न केवल घरेलू प्रतिस्पर्धा कराना और प्रतिभा की पहचान को मजबूत करना है, बल्कि महिला एथलीट को प्रतिस्पर्धा करने और करियर के रूप में खेल में अपना पैर जमाने के लिए सशक्त बनाना भी है।

महिला लीग में 250 से अधिक प्रतियोगिताएं देखी गईं, जिसमें विभिन्न आयु समूहों में 23,000 से अधिक महिला एथलीटों ने भाग लिया।

खेलो इंडिया महिला लीग 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 50 से अधिक शहरों में आयोजित की गईं। लीग के विभिन्न चरणों के दौरान कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किए गए हैं।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

E-Magazine