सहारनपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

सहारनपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

सहारनपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रिश्ते का विरोध करने पर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 29 मई 2023 को गागलहेड़ी थाना अंतर्गत चौरादेव गांव के पास जंगल में अज्ञात शव की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। जिसकी बाद में पहचान सन्नी के रूप मे हुई थी।

एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला कि मंजू (सन्नी की पत्नी) और उसके प्रेमी अजय ने 28 मई 2023 को सन्नी की हत्या कर शव को जंगल में एक खेत में फेंक दिया था।

एएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने सन्नी की हत्या की, क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ था।

–आईएएनएस

विमल कुमार

E-Magazine