श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर ने दी शुभकामनाएं, बेटियों ने भी शेयर किया पोस्ट

श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर ने दी शुभकामनाएं, बेटियों ने भी शेयर किया पोस्ट

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिवंगत मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का आज 60वां जन्मदिन है। उनके निधन के पांच साल बाद भी फैंस उन्हें याद कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उनके पति व फिल्म निर्माता बोनी कपूर और एक्ट्रेस बेटी जाह्वी कपूर ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया।

बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत पत्नी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कीं, और पोस्ट को “हैप्पी बर्थडे” और दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने एक इमोजी के साथ “हैप्पी बर्थडे मम्मा” लिखा।

हाल ही में फिल्म ‘बवाल’ में नजर आईं जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता के मैसेज को रिपोस्ट किया।

कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाहन्वी ने कहा था कि उनकी मां का निधन उनके लिए बहुत कठिन समय था, जिन्हें वह एक रोल मॉडल के रूप में देखती थी। उन्होंने कहा कि वह दिवंगत अभिनेत्री के तरह अपना करियर बनाना चाहेंगी।

श्रीदेवी का जन्म 1963 में तमिलनाडु में हुआ था और उन्होंने महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘कंदन कुरुनई’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें अपने किरदार के चलते जीवन भर दर्शकों से बेहद प्यार मिला।

उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, केरल राज्य पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, फिल्मफेयर पुरस्कार, स्टार गिल्ड पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय अकादमी फिल्म पुरस्कार मिले। उन्हें ‘मॉम’ में उनकी भूमिका के लिए मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

E-Magazine