मुंबई में लैंडिंग से पहले बंद हुआ इंडिगो के विमान का एक इंजन, सुरक्षित उतरा

मुंबई में लैंडिंग से पहले बंद हुआ इंडिगो के विमान का एक इंजन, सुरक्षित उतरा

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मदुरै से मंगलवार को मुंबई आ रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन लैंडिंग से पहले अचानक बंद हो गया, हाला‍ंकि इसके बावजूद विमान मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

दो इंजन वाला एयरबस A321 विमान एक इंजन के दम पर सुरक्षित लैंडिंग करने में कामयाब रहा।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहाए “मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2012 में मुंबई में उतरने से पहले तकनीकी समस्या आ गई थी। पायलट ने मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग की। विमान को मुंबई में रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा।”

–आईएएनएस

एकेजे

E-Magazine