छंगतु यूनिवर्सियाड ने हमें विरासत में क्या दिया

छंगतु यूनिवर्सियाड ने हमें विरासत में क्या दिया

बीजिंग, 7 अगस्त (आईएएनएस)। 31वें ग्रीष्मकालीन यूनिवर्सियाड 8 अगस्त को दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के छंगतु शहर में संपन्न होंगे।

इस यूनिवर्सियाड ने चीन यहां तक कि पूरी दुनिया के लिये खेल, शिक्षा और शहरी विकास से जुड़ी मूल्यवान विरासतें प्रदान कीं।

यूनिवर्सियाड की व्यायामशालाएं सबसे स्पष्ट खेल विरासत हैं। छंगतु यूनिवर्सियाड में कुल 49 व्यायामशालाएं हैं, जिनमें से 36 पुनर्निर्मित स्थल हैं।

पुनर्निर्मित व्यायामशालाएं मुख्य तौर पर विश्वविद्यालयों में स्थित हैं। बाद में विश्वविद्यालयों के खेल कार्यों के विकास के लिये उनका प्रयोग किया जाएगा।

अन्य व्यायामशालाएं भी छंगतु के आम लोगों को व्यायाम करने के लिये सेवा देंगी।

छंगतु विश्वविद्यालय में निर्मित यूनिवर्सियाड विलेज एक बहुत महत्वपूर्ण शैक्षिक विरासत है।

यूनिवर्सियाड के बाद पूरा विलेज छंगतु विश्वविद्यालय को सौंपा जाएगा, और इसका 100 प्रतिशत अनवरत उपयोग किया जाएगा।

इसका उपयोग न केवल छंगतु विश्वविद्यालय के शैक्षिक विकास के लिए किया जाएगा, बल्कि यह दुनिया भर के कॉलेज छात्रों के लिए आदान-प्रदान के लिए एक मंच की भूमिका भी निभाता रहेगा।

गौरतलब है कि हाल के तीन वर्षों में छंगतु ने 87 अरब युआन से अधिक के अनुबंध मूल्य के साथ कुल 115 प्रमुख खेल उद्योग परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

E-Magazine