चीन में बाढ़ राहत कार्य जारी

चीन में बाढ़ राहत कार्य जारी

बीजिंग, 7 अगस्त (आईएएनएस)।  हाल में चीन के उत्तरी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। विभिन्न विभागों ने आपदा के मुकाबले में प्रयास किया, ताकि जनता के जानमाल की सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

हपेई प्रांत के पाओतिंग शहर की लाईश्वी काउंटी में 26 हजार लोगों और यात्रियों को सुरक्षित स्थलों तक स्थानांतरित किया गया। 16 गांवों के साथ संपर्क बहाल हुआ।

स्थानीय परिवहन विभागों ने शीघ्र ही रास्ता साफ किया, ताकि भारी वाहन और आपूर्ति ले जाने वाले वाहन आ-जा सकें।

हपेई प्रांत के च्वोचो शहर में बाढ़ के बाद जल निकासी, ड्रेजिंग और कीटाणुशोधन का काम चल रहा है। अब 93 बाढ़ ग्रस्त रिहायशी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल हो चुकी है।

पेइचिंग में क्षतिग्रस्त बुनियादी संस्थापनों की मरम्मत जारी है। बारिश से प्रभावित 50 से अधिक बस लाइनों का संचालन फिर से शुरू हो चुका है। फांगशान, मनथोकोउ और छांगफिंग क्षेत्र में 270 गांवों में बिजली की बहाली हुई।

आपदा ग्रस्त लोगों का पुनर्वास का कार्य पूरा हो गया है। वहीं, पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत में भी बाढ़ आई। वहां पर 191 राहत दलों के 30 हजार से अधिक लोग आपदा की रोकथाम में शामिल हुए।

वूछांग शहर में 49 हजार लोगों को स्थानांतरित किया गया। पुनर्वास क्षेत्र में सामग्री गारंटी, स्वास्थ्य प्रबंधन और मनोवैज्ञानिक परामर्श आदि सेवा उपलब्ध है। चिलिन प्रांत के शूलान शहर में 1 लाख 30 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।

अब सभी काऊंटियों के साथ संपर्क बहाल हो चुका है और लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है। चीनी वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आपदा राहत का समर्थन करने के लिए 35 करोड़ युआन का अनुदान राशि जारी की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

E-Magazine